
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी मैदान फरीदाबाद में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी और एंजेल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने एंजेल क्रिकेट अकादमी को 179 रन से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 404 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए धुर्व ने 65 रन , ऋषभ ने 61 रन , शिवम् ने 48 रन , सागर ने 38 रन | एंजेल क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए कशिश चंदीला ने 2 विकेट , शक्षम और अनन्या व् कबीर और उदय ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एंजेल क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 6 विकेट में 225 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए कबीर खान ने 63 रन , अक्षय ने 54 रन , करण ने 37 रन बनाए । रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए वंशज भाटिया और जतिन ने 2-2 विकेट , आशीष और ऋषभ ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया (रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
