
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अंडर 12 पुशर्स प्रीमियर लीग 2023 का मैच द डोम के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और पुश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पुश क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच 35 ओवर का था और पुश क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पुश क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 192 रन का लक्ष्य दिया।
पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उदयवीर ने 93 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन 65 रन बनाए इसके इलावा दर्शील सिरोला ने 28 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 7 ओवर में 29 रन, देकर 3 विकेट, अफ्फान मंसूरी ने 7 ओवर में 36 रन, देकर 3 विकेट, और जोएल आहुजा 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 24 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओम कुमार ने 40 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 50 रन, शिवांश भार्गव ने 28 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 49 रन, आरव सिंह ने 27 गेंदों पर 6 चोक्को की मदद से 41 रन बनाए। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम वर्मा ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, श्रद्धा और रियांश व एडवे गुप्ता ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अफ्फान मंसूरी को घोषित किया गया।
