
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
17th रविंद्र फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का फाइनल मैच में एसीसी क्रिकेट क्लब ने आईआईटीएमएस को 1 रन से हराया। यह मुकाबला रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया . इस मौके पर रविंदर फागना स्पोर्ट्स प्रोमोशन क्लब के प्रेसिडेंट सतीश फागना ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की ओर बीसीसीआई कोच धर्मेन्द्र फागना ने बताया कि यह मैच 20–20 ओवर का था। ये मैच एसीसी क्रिकेट क्लब ने आई.आई.टी.एम.एस. के साथ खेला गया . आईआईटीएमएस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया और एसीसी क्रिकेट क्लब टीम की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाए टीम की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए नमन शर्मा ने 86 रन , मिरणाल सैनी ने 35 रन , विक्रम धारीवाल ने 13 रन बनाए । आईआईटीएमएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सावन कुमार ने 2 विकेट , हर्ष और अंकित ने 1-1 विकेट ली और इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आई.टी.एम.एस. की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा । टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपांश ने 31 रन , अंकित भड़ाना ने 26 रन , राहुल ने 24 रन , नकुल ने 18 रन बनाए । एसीसी क्रिकेट क्लब की और से गेंदबाजी करते हुए गौरव सिंह और संजीव शर्मा ने 3 – 3 विकेट ली , पंकज ने 1 विकेट ली । मैन ऑफ दा मैच नमन शर्मा को दिया गया (एसीसी क्रिकेट क्लब)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
