
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे
तीन नंबर स्थित डी.ए.वी स्कूल के सामने पार्क में बैठे एक बेसहारा वृद्व को नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने सहारा देकर नेक काम किया है। दरअसल आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता (डी.एल.एस.ए) ने फोन पर सूचना देकर बताया कि डी.ए.वी स्कूल के सामने पार्क में एक वृद्ध लावारिस हालत में बैठा हुआ है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम के अन्य सदस्यों जिसमें सत्यपाल चौहान,कोमल बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध को आश्रम ले आए। पूछताछ करने पर वृद्ध ने अपना नाम पृथ्वीराज पुत्र फूलचन्द आयु लगभग 61 वर्ष और आगरा निवासी बताया। किशन लाल बजाज ने वृद्ध को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति (रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी मेेंं दे दी जाएगी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
