
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढस बढाते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा हुए लोगों के दुःख-सुख में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन की कड़वी सच्चाई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ राम बाग पहुंचकर श्री लखन बेनीवाल के बुआ के लड़के हांडा लांबा के अस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट की ताई के निधन पर गांव गढ़खेड़ा पहुंचकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढस बढ़ाया। इस दौरान पर मुकेश वशिष्ठ, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा, सीएम विंडो के सद्स्य पारस जैन, चंद्रसेन, जोगेंद्र रावत, हुकमचंद शर्मा सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
