
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर 21बी फरीदाबाद स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में एनसीआर स्टार की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका नाम टाइगरर्स कराटे कप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन HS Tiger कराटे अकादमी व जीवा पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से किया था। जिसमें जिले व एनसीआर के 10 स्कूल व 7 अकाडमी के 173 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने जम कर पसीना बहाया और अपनी मेहनत और कौशल के दम पर विभिन्न प्रकार के पदकों पर अपना कब्जा जमाया, विजेता सर्वाधिक अंकों के आधार पर चयनित किया गया।
इस अवसर पर जीवा स्कूल के चैयरमेन ऋषि पाल चौहान व वाइस चैयर पर्सन श्रीमती चन्द्र लता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शिरडी साई बाबा स्कूल की टीम रही तथा दूसरे स्थान HS Tiger कराटे अकादमी रही, तीसरे स्थान पर स्पोटर्स कराटे फरीदाबाद की टीम रही। इस उपलब्धि पर साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता व शिरडी साई बाबा स्कूल प्रिंसिपल बीनू शर्मा स्कूल टीम को बधाई व शुभकामनायें दी।
