
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
1st गुलिया क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 का गुलिया क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड झज्जर पर खेला गया और यह फाइनल मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और वाई सी ए शाहाबाद के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना ने वाई सी ए शाहाबाद को 82 रन से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 45 ओवर का था और रविंदर फागना ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना ने पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंदर फागना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रिजवान खान ने 92 गेंदों पर 13 चौकों और 16 छक्कों की मदद से सर्वाधिक रन 181 रन बनाए इसके इलावा तन्मय बलोदा ने 41 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 33 रन, प्राणशु सोरोत ने 20 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। वाई सी ए शाहाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुप्रीत खोला ने 9 ओवर में 1 मैडेन 41 रन, देकर 3 विकेट, सुमित ठाकुर ने 9 ओवर में 2 मैडेन 46 रन, देकर जश्नदीप और आदित्य लड्डू ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वाई सी ए शाहाबाद ने 34.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर ढेर हो गई। वाई सी ए जूनियर्स शाहाबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शेखर राणा ने 52 गेंदों पर 7 चौको और 7 छक्कों की मदद से 89 रन, सुमित ठाकुर ने 26 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन, जश्नदीप ने 33 गेंदों पर 3 चोक्को की मदद से 26 रन बनाए बनाए।
रविंदर फागना जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ कुमार ने 7.3 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट, मोहम्मद शानिब ने 5 ओवर 46 रन देकर 3 विकेट, प्रियांशु चौधरी ने 5 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट, आशीष बांबी ने 1 विकेट हासिल किया। इस फ़ाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच रिजवान खान को घोषित किया गया।
बेस्ट बैट्स्मेन ओफ़ टूर्नामेंट समीर खान .
