
डॉक्टर एसपी सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिरडी साईं सुमंगलम संस्था द्वारा नए पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक 26/03/2023 सर्वसम्मति से किया गया।
इसमें डॉ एस पी सिंह को (अध्यक्ष), श्री वी.पी. गुप्ता को (सचिव) तथा श्री योगेश दीक्षित को (कोषाध्यक्ष) बनाया गया है।
इसके पहले डॉक्टर एस.पी. सिंह को दो बार इस मंदिर के अध्यक्ष रह चुके हैं।इनकी अध्यक्षता में साईं मंदिर प्रगति करता रहा है। इस मंदिर का मुख्य उद्देश्य गरीब व्यक्तियों को समय-समय पर सहायता प्रदान करना होता है। साईं मंदिर द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
