
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में गत 23 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन की शुरूआत योग से की l कहा गया है “पहला सुख निरोगी काया” एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ व समृद्ध भारत का निर्माण कर सकता हैl महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता चाहते हैं कि शिविर की थीम “भारतीय युवा: चरित्र, व्यक्तित्व एवम स्वाबलंबन” को सार्थक बनाने के लिए सभी गतिविधियां की जाएं l
आज स्वयंसेवकों के मध्य अंतर महाविद्यालय एकल गान व एकल नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं l पुरुषों व महिलाओं में समानता, नशामुक्ति की लिए शपथ, कौशल समावेश, बौद्धिक स्वास्थय, यातायात जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता आदि विषयों पर बल दिया जा रहा है l आज शिविर में स्वयंसेवकों के बीच कई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं जिनका मुख्य लक्ष्य स्वयंसेवकों में बौद्धिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास करना है l
आज नशामुक्ति विषय पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व रैली का भी आयोजन किया गया ताकि समाज से नशा जैसी भयानक बुराई को भगाया जा सके lगौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 10 महाविद्यालयों के 133 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं यह शिविर 29 मार्च 2023 तक चलेगा l
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने शिविर के कुशल संचालन के लिए शिविर के समग्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार निराला , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा, सुभाष कैलोरिया,
लवकेश, मनमोहन सिंगला, सौरभ गुप्ता व शिविर से जुड़े सभी गैर-शिक्षक वर्ग की प्रसंशा की l
