
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में सात दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर (फॉर बॉयज) का शुभारंभ हुआ l यह शिविर आज से 29 मार्च 2023 तक चलेगा l
शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत गुप्ता जी ने शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का स्वागत किया व शुभlशीष दिया l प्राचार्य जी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर देश के ऊपर प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीर सपूतों भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की l
प्राचार्य जी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी महान विभूतियों के चित्र हमें हमारी सोच व समझ को परिवर्तित करने के लिए हौंसला प्रदान करती हैं और स्वयंसेवकों से अपेक्षा की कि वे इन सात दिनों में अपने अंदर एक महान परिवर्तन लेकर आएंगे जो उनके जीवन को संवारने में मदद करेगा l
.प्राचार्य जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो “मैं नहीं बल्कि आप” के बजाय “मैं नहीं बल्कि हम” की सोच को विकसित करने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया,उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के मन में कभी भी नकारात्मकता नहीं आनी चाहिए और उन्हें समग्र विकास के लिए सदैव अग्रसर रहना चाहिए l छात्र जीवन में अनुशासन को सफ़लता व राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो को प्राप्त करने का मूल मंत्र बताया, प्राचार्य जी ने विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर (फॉर बॉयज)की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय, पंचकूला व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का विशेष आभार प्रकट किया l शिविर के समग्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार निराला जी ने भी स्वागत भाषण में स्वयंसेवकों को दूसरों के लिए जीने के लिए प्रेरित किया l स्वागत समारोह में मंच संचालन का कुशल कार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुप्रिया ढांडा जी ने किया l
गौरतलब है कि शिविर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सम्बद्ध 10 महाविद्यालयों की 14 इकाईयों के 133 स्वयंसेवक व कार्यक्रम अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं l श्री सुभाष कैलोरिया जी ने मुख्य अतिथि व विभिन्न महाविद्यालयों से आए स्वयंसेवकों व कार्यक्रम अधिकारियों का धन्यवाद किया l समग्र कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार जी ने बताया कि इन सात दिनों में हम पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नैतिक मूल्य, सड़क सुरक्षा,नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषयों पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व रैलियों के माध्यम से स्वयंसेवकों व समाज को जागरूक करने का काम करेंगे l प्राचार्य जी ने शिविर के सफलता के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों को शुभकामनाएं दी l
राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश शर्मा जी ने प्रेरणा भाषण दिया l इस अवसर पर महाविद्यालय की दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट मनमोहन सिंगला, शारीरिक शिक्षक डॉ. जगवीर सिंह व श्री लवकेश जी मौजूद रहे l
