
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस स्वस्थ निरिक्षण शिविर में निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया जिसके लिए इनरव्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन व् इनरव्हील क्लब दिल्ली साउथ का विशेष सहयोग रहा जिसके लिए इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301 की चेयरमैन माला ऋषि व् इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब्स की सदस्य अनीता जैन की हमेशा ही प्रेरणा रहती है।
संस्था के प्रधान हरीश रतरा ने बताया की एक विशेष अभियान चलाएगी। शहर के कालेजों जाकर छात्रों का थैलासीमिया कैरियर के टेस्ट निशुल्क किये जायेगे ताकि उनको अपने बारे में जानकारी हो।
थैलसीमिया की जानकारी से ही थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो का पैदा होना रोका जा सकता है। संस्था के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की संस्था द्वारा अग्रवाल कॉलेज में 21 मार्च को निशुल्क थेलासीमिया चेकअप कैंप लगाया जायेगा साथ ही जोधपुर में रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के साथ मिल कर एक अभियान चलायेगी ताकि अधिक से अधिक लोगो को थेलासीमिया के प्रति जागरूक किया जा सके।
साथ ही आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में फोटो जर्नलिस्ट एसोशेसन के प्रधान संदीप घटवाल, महासचिव सुभाष शर्मा व् कोषाध्य्क्ष नरेश नरूला ने उपस्तिथ होकर आस्वस्त किया की वो संस्था के साथ मिल कर थेलासीमिया मुक्त भारत मिशन में संस्था का साथ देंगे।
आजके इस विशष शिविर में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के प्रधान हरीश रतरा, महासचिव रविंद्र डुडेजा, जे. के. भाटिया, नीरज कुकरेजा, केयर फॉर थैलासीमिया की प्रधान अंजलि अरोरा, महासचिव सिम्मी कुमार, कोषाध्यक्ष कृतिका डुडेजा, संजय अरोरा, विनोद मिगलानी, समाज सेविका नीलिमा भसीन, गोल्डन लायनस क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ओल्ड की अनीता गुप्ता व् दिव्या गर्ग की गरिमामय उपस्तिथि रही।
