
ज्ञापन सोपते हुए भारतीय मजदूर संघ की अधिकारी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद (संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा) के द्वारा लंबित विभिन्न प्रकार की मांगों का ज्ञापन डिप्टी सिविल सर्जन ऐ.के.यादव के माध्यम से हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा) अपनी मांगों के समर्थन में 21 मार्च को पंचकूला में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने व सामूहिक अवकाश पर जाने की पूर्व सूचना दी गयी।
डॉ दीपक कुमार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ सदैव राष्ट्रहित में कार्यरत विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। संगठन का मूलमंत्र राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम। मजदूर शोषण के विरूद्ध संघर्षशील रहने वाले संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ फरीदाबाद अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्यरत है। हमारा संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर श्रमिक कल्याण के कार्य में जुटा रहता है।
इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा फ़रीदाबाद जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, संजय बत्तरा, सतपाल बैंसला, रेखा, हरेंद्र कुमार, सतवीर, संजित सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
