
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ में दिनांक 14 मार्च 2023 को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के अन्तर्गत एक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
इस निबंध लेखन प्रतियोगिता के विषय मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्य, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा कन्या भ्रूण हत्या, सूचना का अधिकार और नशा मुक्ति रहा l इस अवसर पर महाविद्यालय प्रार्चाय डा. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने विद्यार्थीयों को कानूनी अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा प्रत्येक विद्यार्थी को आधारभूत कानून के विभिन्न पहलुओं की सामान्य जानकारी होनी चाहिए l
जब विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता के बारे में जानकारी होती है तो वे कानून का पालन करेंगे और समाज के लोगों को उनके अधिकार व कानून के बारे में जागरूक करेंगे। इस निबन्ध लेखन प्रतियोगता में महाविद्यालय के दोनों संभाग से 21 विद्यार्थी ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुजाता बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर निशु बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान सुदेशना कुमारी बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया l
निर्णायक मंडल की भूमिका राजनीति विभाग की सहायक प्रोफेसर कुमारी उदिता कुंडू व अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती शैली मालिक ने निभाई l
यह कार्यक्रम डॉ. रितु, डॉ. शोभना गोयल व श्रीमती अनीता वशिष्ट के सहयोग से संपन्न हुआ।
