
ऑनलाइन सेमिनार
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे.
8-02-2022 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महिला प्रकोष्ठ कैरियर परामर्श केंद्र एवं एस. एस. बी अकैडमी मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसका विषय था कैरियर परामर्श एवं रोजगार के अवसर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के सशक्त मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता के रूप में श्री सुकृत भूषण निर्देशक, एस. एस.बी. संस्थान) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कैरियर को लेकर युवाओं में असमंजस की स्थिति होने के साथ-साथ युवा रोजगार के अवसरों के प्रति कुछ अनभिजता भी है। कोविड-19 महामारी के दौरान यह समस्या व्यापक स्तर पर देखी जा रही है।आवश्यकता है कि हम जागरूक रहकर भविष्य के प्रति सचेत रहें चुनौतियों में अवसर ढूंढकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। डॉ. रेखा सैन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा बताया कि विद्यार्थियों के रोजगार के लिए इस तरह के वेविनार का आयोजन आवश्यक है ताकि उन्हें रोजगार के विकल्पों की जानकारी मिलें।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता ने कहा कि महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव शिक्षा एवं रोजगार पर पड़ा है। आर्थिक अभाव के कारण बहुत से युवा भविष्य के प्रति शंकित है तथा निर्णय की स्थिति में नहीं है। एसएसबी एवं एलआईसी आदि में सरकारी नौकरियों तथा प्राइवेट नौकरियों के बारे में विस्तार से बताया। उचित परामर्श द्वारा उन्हें रोजगार के अवसरों की जानकारी दी तथा युवा रुचि के अनुसार किस क्षेत्र में अपने करियर बना सकते हैं, किस क्षेत्र में सम्भावनाएं अधिक हैं
इस पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को वार्तालाप के माध्यम से भविष्य के लिए जागरूक किया। यह कार्यशाला कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सैन, सह संयोजिका डॉ. शिल्पा गोयल, कार्यक्रम समन्वयक डा. रेनू माहेश्वरी, आयोजक कमेटी डा. पूजा एवं डा. इनायत चौधरी के सफल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें लगभग 132 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा प्रश्नी के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गीता गुप्ता द्वारा किया गया। संगोष्ठी के छात्र एवं छात्रा प्रतिनिधि आयुषी, संजना एवं सिमरन के सार्थक प्रयासों से यह संगोष्ठी सफल एवं सार्थक रही।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
