
पब्लिक पुलिस मीट के तहत सेक्टर 55 के पोलियो क्लीनिक हॉस्पिटल के खुले प्रांगण में एसएचओ सेक्टर 58 श्री भारतेंद्र जी द्वारा रखी गई बैठक में उपरोक्त मांग पत्र उन्हें सौंपा गया।
फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे .
- सेक्टर 55 में आसपास के इंडस्ट्री एरिया के कमर्शियल वाहन ट्रैफिक पुलिस नाकों से बचने के लिए हमारे सेक्टर के भीतर से प्रवेश करते बहुत तेज गति से गुजरते हैं। और इन वाहनों में प्राय लोहे का मशीनों का कचरा भी भरा हुआ होता है। जो सड़क पर फैल जाता है और सेक्टर निवासियों के वाहन और छोटे बच्चों की साइकिलें अक्सर उस कचरे के कारण पंचर हो जाती हैं . इनका प्रवेश तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए।
- सेक्टर के कुछ भागों में प्रतिदिन बाहर के कुछ अपरिचित व असामाजिक लोग किसी भी समय आकर वहां पर धूम्रपान, नशाखोरी शराब इत्यादि पीकर उल-जलूल हरकतें करते हैं। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र वासी एवं महिलाएं व बच्चे उन पार्कों में जाने से कतराते हैं। यह सेक्टर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की जमीन एक्वायर करके विकसित करने के बाद बहुत ऊंची कीमतों पर यहां के निवासियों को बेचा गया था और एक अच्छे शहरी व सभ्य समाज में रहने का सपना संजोकर लोगों ने अपनी सारी जमा पूंजी के साथ-साथ बैंक इत्यादि से भी ऋण लेकर यहां अपना आशियाना बनाया । लेकिन उन्हें वह सहूलियते और सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं। जिनके वह असली हकदार हैं। आसपास के कॉलोनियों और गांव के आवारा किस्म के युवा बुलेट मोटरसाइकिलों या चार पहिया वाहनों में तीव्र ध्वनि के म्यूजिक सिस्टम लगाकर बेतहाशा अनियंत्रित ढंग से सेक्टर की सड़कों पर आए दिन हुदरंग मचाते हैं। इन पर लगाम लगाई जानी चाहिए।
- सेक्टर में कुछ लोगों द्वारा अपने 3-3 या 4-4 नये या पुराने वाहनों को सड़कों पर या पार्कों के आसपास या हाउसिंग बोर्ड मार्केट में अथवा जहां भी उन्हें खाली जगह दिखाई देती है। लावारिस ढंग से स्थाई रूप से पार्किंग में लगा कर अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे हैं। अन्य वाहन चालकों को पार्किंग में असुविधा होने पर व उन्हें कई बार समझाने से झगड़ा या मारपीट की स्थिति भी आए दिन उत्पन्न हो जाती है। कबाड़ा पुराने वाहनों को जो स्थाई रूप से लावारिस खड़े हैं। उन्हें सेक्टर से बाहर किया जाए। और सभी वाहन चालकों को उन्हें अपने वाहन अपने घरों के समीप या घरों के अंदर ही खड़ा करने की सख्त हिदायत दी जाए। इन नियमों का पालन न करने वालों के वाहन जब्त किए जाएं। उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाए।
- सेक्टर में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं की है। इसलिए हमारे पुलिस चौकी सेक्टर 55 में 2 महिला कर्मचारी भी स्थाई रूप से तैनात किए जाएं।
- हमारे सेक्टर 55 की पुलिस चौकी में भारत संचार निगम का लैंडलाइन टेलिफोन 0129-2440 940 जो पहले से कार्यरत था। उसकी सुविधाएं बहाल करवाई जाए। इस विषय में मैं कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय में तीन बार मौखिक व दो बार लिखित रूप से निवेदन कर चुका हूंँ। वहां एसीपी मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि, इसके लिए चौकी प्रभारी को लिखित में हमें आवेदन भेजना होगा। उसके तुरंत बाद इस टेलीफोन नंबर की सेवाएं पुन: चालू करवा दी जाएंगी।
- सेक्टर 55 के सामुदायिक भवन में या सेक्टर 55 के अंदर या आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियमों के आधार पर किया या करवाया जाए। चाहे वह कोई शादी विवाह का कार्यक्रम हो या कोई धार्मिक स्थल या धार्मिक आयोजन लेकिन प्राय ऐसा नहीं किया जा रहा। समुदायिक भवन में आने वाले बाराती हनुमान मंदिर सेक्टर 55 से पैदल बड़े-बड़े डीजे बजाते हुए शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ही खाली शराब की बोतलें फेंक कर चले जाते हैं। इनके डीजे भी नियमानुसार स्टैंडर्ड मानक के अनुसार ही होने चाहिए। बहुत अधिक डेसिमल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण मेन रोड पर बने हुए घरों और समुदायिक भवन के आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी बजने लगते हैं। रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कृपया इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। समुदायिक भवन व पार्को इत्यादि में धार्मिक कार्यक्रम करने वालों को पहले से ही चेतावनी दी जाए कि, वह ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नियमानुसार नहीं करेंगे तो उनको उचित कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ आर्थिक दंड भी भोगना पड़ेगा।
- इस तरह के पब्लिक पुलिस मीट कार्यक्रम हर त्रिमाही में किए जाएं और इसके साथ-साथ पहले से किए गए कार्यक्रम में आए हुए सुझावो एवं शिकायतों की भी पुन:समीक्षा साथ-साथ अवश्य कर ली जाए तो बेहतर होगा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
