
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में एनएसएस और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अग्रवाल महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
अग्रवाल कॉलेज के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई । प्रार्थना और योग से दिन का आरंभ कर स्वयंसेवकों के मध्य पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय महिला सशक्तिकरण और समानता रहा। महावीर सेवा समिति की ओर से वर्षा को सिलाई मशीन दी गई। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनना होगा तभी वो सशक्त होंगी और इस दिशा में ये एक सकारात्मक कदम है। आज ही के दिन श्री अरूण शर्मा द्वारा एक व्याख्यान दिया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने मुख्य वक्ता को पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत जी ने अपने संबोधन में कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते वो पशुवत है।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी को महिलाओं का मान- सम्मान करने की शपथ लेनी चाहिए ।अंत में प्राचार्य जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता श्री अरूण शर्मा ने अपने वक्तव्य में हैल्थ और हाइजीन विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक खुद को भोजन,योग और थैरेपी के जानकार एवं वाहक बनें और स्वस्थ रहकर जीवन में आगे बढ़ें और समाज में भी इस विचार को आगे बढ़ाएं। चलते फिरते डॉक्टर एवं सलाहकार बनें। महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि महिला स्वस्थ तो परिवार स्वस्थ। साथ ही साथ आज के दिन स्वयंसेवकों के मध्य दौड़ और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेवकों ने फूलों की होली खेल जल सरंक्षण का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने एनएसएस और महिला प्रकोष्ठ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा, डॉ. सीमा मलिक, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सैन और डॉ. रेनू महेश्वरी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
