
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विधायक सीमा त्रिखा की माता जी का शोक प्रकट करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को बड़खल से विधायक बहन श्रीमती सीमा त्रिखा की माता श्रीमती निर्मला मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बता दें कि कल शनिवार शाम बड़खल से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा की माता जी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर- 21 फरीदाबाद बहन विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा के घर पहुंच कर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढस बढाया।
इस दौरान परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जीवन मरण परमपिता परमेश्वर के हाथ है, आत्माएं कभी नहीं मरती बल्कि नया रूप धारण करती है।
वहां पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा के परिवार जन और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
