फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला फरीदाबाद में 3 फरवरी, (सोमवार) और 4 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 09.00 बजे से ग्राम-छायंसा एवं झुग्गी-छायंसा, ब्लॉक बल्लभगढ़ में ग्रामीणों की शिकायतों के निवारण के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी साहिल गुप्ता ने देते हुए बताया कि सरकार के सेवा विभाग के तहत विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं/वृद्धावस्था पेंशन योजना से सम्बन्धित ग्रामीणों की शिकायतों के निवारण के लिए अपराह्न दिनांक 3 फरवरी और 4 फरवरी मंगलवार को प्रातः 09.00 से सांय 05.00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एडीसी ने ग्राम वासियों से अपील की कि उनकी शिकायतों के निवारण के लिए लगाए जा रहे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।
| ReplyForwardYou received this via BCC, so you can’t react with an emoji |






