
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा में भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 22 जिलों वाले हरियाणा में भाजपा 27 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला से अजय मित्तल, अंबाला से मनदीप राणा, यमुनानगर से राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र से जतिंदर गोल्डी, कैथल से ज्योति सैनी, करनाल से प्रवीन लाठर, पानीपत से दुष्यंत भट्ट, सोनीपत से अशोक भारद्वाज, गोहाना से विजेंद्र मलिक, जींद से तेजेंद्र ढुल्ल, रोहतक से रणवीर ढाका, झज्जर से विकास वाल्मीकि, डबवाली से रेणू शर्मा, सिरसा से एडवोकेट यतिंद्र सिंह, हांसी से अशोक सैनी, हिसार से आशा खेदड़, फतेहाबाद से प्रवीन जोड़ा, भिवानी से वीरेंद्र कौशिक, दादरी से इंजीनियर सुनील, रेवाड़ी से वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ से यतींद्र राव, गुरुग्राम से सर्वप्रिय त्यागी, पटौदी से अजीत यादव, नूंह से सुरेंद्र सिंह पिंटू, पलवल से विपिन बैंसला और बल्लभगढ़ से सोहन पाल सिंह, फरीदाबाद से पंकज पूजन रामपाल शामिल हैं।
रविवार को हर जिले में जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन लिए गए। राज्य में करीब 900 नेताओं ने आवेदन किया। हर जिले से 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर चुनाव अधिकारियों ने हाईकमान को भेजा है।
रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की। बीजेपी ने आज हर जिले में पार्टी कार्यालयों पर नए जिलाध्यक्षों का अभिनंदन समारोह रखा था । इसमें नए जिलाध्यक्ष को पार्टी वर्करों से मिलवाया गया और उसका अभिनंदन किया गया
सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, कैथल और रोहतक में बीजेपी जिलाध्यक्षों पर खास फोकस किया है , क्योंकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी का इन जिलों में लगभग सूपड़ा साफ हो गया था।






