
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :—- दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क जेएमडी टेन्ट में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति रजि. द्वारा आयोजित 14वां भव्य श्री बालाजी महोत्सव 2025 में कन्हैया मित्तल व शीतल पांडे द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध।
कन्हैया मित्तल जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या मशहूर कलाकार कन्हैया मित्तल के नाम रही। 14वां भव्य श्री बालाजी महोत्सव 2025 में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रुप में कन्हैया मित्तल ने बालाजी महाराज व श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध गीत तेरी भक्ति से चढ़ गया सरुर बालाजी……., सेठो के सेठ खाटू नरेश……, तेरे दर पर आना रोज……., मैने अच्छा लगा……, तुनें कर दी मोज……, मैने अच्छा लगे से….. व लेने आजा रिंग्स के मोड़ पे…… गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता व सदस्यों ने कन्हैया मित्तल व शीतल पांडे तथा अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया।
श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति रजि. पिछले 13 सालों से बाला जी महाराज का कीर्तन श्री बालाजी महोत्सव नाम से बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी श्री बालाजी महोत्सव में करीब 5 से 6 हजार बाबा के भक्तों ने बाबा का आर्शीवाद व कीर्तन का आनंद लिया था। संस्था चेयरमैन रितेश बंसल, संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महासचिव महेश अग्रवाल अमित जैन, संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मुकेश मित्तल सहित कई गणमान्य लोग षामिल हुए थे।
श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा श्री बालाजी महोत्सव 2025 में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा। श्री बालाजी निश्काम सेवा समिति के चेयरमैन रितेश बंसल ने बताया की जापानी पार्क के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की गई थी, हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था व लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई थी, जिससे श्रद्धालु बाबा के कीर्तन का आनंद ले सकें।





