
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हिन्दी दिवस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरूग्राम के द्वारा ब्लॉक व जिलास्तरीय भाषण, कविता पाठ, कहानी लेखन, व्याकरण प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिन्दी पखवाड़े का मनाया गया। प्रतियोगिताएं सर्वप्रथम विद्यालय और ब्लॉकस्तर पर आयोजित की गई।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की गईं। जहां पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग की हिमांशी ने व्याकरण प्रश्नोत्तरी में प्रथम, अंकिता ने व्याकरण प्रश्नोत्तरी द्वितीय, आकांक्षा ने भाषण में प्रथम स्थान तथा कविता पाठ में पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पहुंचने पर मुख्य अध्यापक समर देशवाल ने सभी छात्रों का स्वागत किया व जिले में विद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी और विद्यालय के अध्यापकों के परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक समर देशवाल, रघु वत्स, भवीचन्द, खुशवन्त सिंह, रविन्द्र अहलावत, सुनील कुमार, तुहीराम, माया शर्मा, स्वाती नरवाल इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे।






