
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और न्यू जेनरेशन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने न्यू जेनरेशन क्रिकेट अकादमी को 93 रन से हराया।
यह मैच 33 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने पहले बैटिंग करते हुए 33 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 223 रन का लक्ष्य दिया । रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव शर्मा ने 60 गेंदों पर 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन, कार्तिक विकल ने 37 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। न्यू जेनरेशन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने 6 ओवर 43 रन देकर 4 विकेट, दीपक गुप्ता और राहुल कुमार ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जेनरेशन क्रिकेट अकादमी ने 22 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाकर हार गई। न्यू जेनरेशन क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए राहुल कुमार ने 41 गेंदों पर 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरियाणा वोमेंस अंडर 15 प्लेयर कनिष्का खटाना ने 6 ओवर में 2 मैडेन, 25 रन देकर 5 विकेट, काव्या और रणवीर सिंह ने 1/1विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच कनिष्का खटाना को घोषित किया गया।







