
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद द्वारा बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। आज दूसरे दिन सेकंड ग्रुप के सोलो डांस, सोलो सोंग, देशभक्ति ग्रुप सोंग, ग्रुप डांस, बेस्ट ड्रामेबाज का आयोजन किया गया तथा आज क्विज प्रतियोगिता ग्रुप 2, 3 व 4 का भी आयोजन किया गया जिनका शुभारंभ इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री बांके बिहारी व लाखन सिंह लोधी आजीवन सदस्य ने दीप प्रज्वलित करके किया । श्री उदय चन्द लेखाकार ने बताया की बाल दिवस के उपलक्ष में 21 प्रतियोगिताएं जो की 46 ग्रुप में आयोजित की जा रही है जो 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी ।
यह प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है इसमें प्रथम व द्वितीय विजेता बच्चे जोनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज लगभग 160 स्कुलो के 700 बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर उदय चन्द लेखाकार ने बच्चों को बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के लिए उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है जिसका उद्देश्य है बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके ।
नोडल अधिकारी श्री बांके बिहारी ने संदेश दिया कि केवल पोजीशन मायने नहीं रखती बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी जीत होती है। स्टेज कन्वेनर गीता सिंह ने बताया हर बच्चे को बड़ा सपना देखना चाहिए । निर्णायक मंडल की भूमिका श्री विनोद कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री बॉबी गुप्ता, श्री संजय कुमार मिश्रा, श्री रविकान्त हेडमास्टर, श्रीमती अंशुल मिगलानी, श्रीमती मोनिका तनेजा, श्री सुनील नागर, श्री देवेंद्र गॉड, श्री रूप किशोर प्रिंसिपल, श्री विक्रम सिंह, श्रीमती मनीषा, श्री मनोज शास्त्री व श्रीमती भारती शर्मा ने निभाई ।
सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद के श्री उदय चन्द ने संदेश दिया कि कोई भी प्रतियोगिता छोटी नहीं होती सभी बच्चों को इनमें भाग लेना चाहिए। स्टेज कन्वेनर की भूमिका श्रीमती गीता सिंह आजीवन सदस्य व श्रीमती अंजू यादव आजीवन सदस्य ने बहुत ही खूबी से निभाई। श्री उदय चंद लेखाकार ने इस कार्यक्रम में सभी आए अतिथियों का अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बाल भवन स्टाफ से श्री मांगेराम, श्री सुमित शर्मा, श्री राजेश कुमार, श्री सतीश चन्द, श्रीमती राधा लखानी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती अर्चना, श्रीमती सुमन, श्रीमती कंचन, मिस कोमल, श्रीमती मनीषा, श्री गजेन्द्र, मोनिका, बबीता, भगवान सिंह, रामसरन, नत्थू राम इत्यादि उपस्थित रहे। श्री उदय चन्द लेखाकर ने बताया कि कल दिनांक 16 अक्टूबर को ग्रुप 3 के सोलो डांस, सोलो सोंग, डिक्लेमशन कॉन्टेस्ट, देशभक्ति ग्रुप सोंग, ग्रुप डांस, का आयोजन किया जायेगा।




