
जनतंत्र टुडे .
आज फरीदाबाद एस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मेट्रो हॉस्पिटल के सियो एंड सीनियर एडवाइजर मेजर जनरल वी.के दत्ता, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ऑफ चेयरमैन सन्ना तारिक, डॉक्टर नवीन संचेती सीनियर कंसलटेंट कार्डियोलॉजी, डॉक्टर सागर गुप्ता सीनियर कंसलटेंट न्यूरोलॉजी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सेमिनार के आयोजन के साथ ही संस्था के सभी सदस्यों को 25 परसेंट इलाज में छूट देने वाले हेल्थ कार्डो का विमोचन किया गया। फीवा संस्था के प्रधान आकाश गुप्ता, हंसराज आहूजा और फीवा इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रमेश चौधरी ने हॉस्पिटल प्रबंधन विशेषकर वी.के दत्ता जी को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वहां उप-प्रधान मुकेश चौधरी, सचिव संजय खट्टर आर्य, सह कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव अजय गोयल, भूतपूर्व प्रधान जीतराम विशिष्ट व नरेंद्र धमीजा, भूतपूर्व महासचिव अर्जुन डाबर, अंकित मलिक, रवि राज बैंसला, सतीश कुमार, सी.एम विंडो एमिनेंट पर्सन उमाशंकर गर्ग, राजवीर नेताजी और कई अन्य गणमान्य सदस्य गण उपस्थित हुए
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com







