
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एक्स अंडीफिटेड आर्मी 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 डे–नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच सिटी वोकेशनल क्रिकेट अकादमी मेरठ और स्मार्ट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मैं स्मार्ट क्रिकेट अकादमी ने सिटी वोकेशनल क्रिकेट अकादमी मेरठ को 4 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का था I
स्मार्ट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्मार्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 257 रन का लक्ष्य दिया । स्मार्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनन यादव ने 50 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन, धर्मेंद्र कसाना ने 49 गेंदों पर 7 चौके, 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। सिटी वोकेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव चौधरी ने 7 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट, हर्ष ने 8 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट और अर्श अहमद, मयंक सरोहा ओर यथार्थ भारद्वाज ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी वोकेशनल क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। सिटी वोकेशनल क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते हुए वैभव चौधरी ने 42 गेंद पर 7 चौके, 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाए, अरमान ने 44 गेंदों में 5 चौके की मदद से 43 रन बनाए। स्मार्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की करहाना ने 8 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट, नमन यादव ने 8 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट, धर्मेंद्र कसाना ने 7 ओवर 44 रन देकर 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र कसाना व फाइटर ऑफ द मैच वैभव चौधरी को घोषित किया गया।






