
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रघुनाथ मंदिर सेक्टर 28 में सेवा भारती फरीदाबाद विभाग का कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग रहा . जिसमें पूज्य स्वामी अमृतानंद गिरी जी महाराज (उपाध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा प्रांत) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात गायत्री मंत्र करा कर वर्ग का शुभारंभ किया गया . वर्ग में स्वामी अमृतानंद जी ने कार्यकर्ताओं को व्यवहार कुशल बनाने तथा अपनी बात सहज रूप से रखने का गुण विकसित करने पर जोर दिया . कार्य,कार्यकर्ता और कार्यक्रम के आधार पर प्रवास करना चाहिए ऐसा उन्होंने विस्तार रूप से बताया। डॉ अरविंद सूद जी ने भी कार्य विस्तार पर अधिक बल देते हुए बताया कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवहार कुशलता से कार्य को गति दी जाए। भोजन उपरांत समापन सत्र में विनोद जी के अनुसार महानगर की सभी सेवा बस्तियों में सेवा प्रकल्प होना चाहिए ऐसा 2025 तक हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
सह प्रांत सेवा प्रमुख श्रीमान विनोद जी,माननीय विभाग संघचालक डॉ अरविंद सूद जी,विभाग प्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता जी,सह प्रमुख शिवकुमार जी कटारिया,सह प्रमुख आत्म प्रकाश जी सेतिया इस वर्ग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।फरीदाबाद पूर्व,फरीदाबाद पश्चिम तथा बल्लभगढ़ जिले के अधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अंत में शांतिपाठ के साथ समापन हुआ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com




