
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने मंच संचालन किया और कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।
सम्मेलन में हास्य कवियों शंभू शिखर, वेद प्रकाश वेद, महेंद्र अजनबी, विनोद पाल और कवियत्री खुशबू शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। कवियों ने अपने हास्य और व्यंग्य से समकालीन जीवन की विभिन्न झलकियों को प्रस्तुत किया, जिससे मंच और दर्शकगण में हंसी का दौर चलता रहा।
कवियत्री खुशबू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने नगमे सुनाए वहीं शंभू शिखर ने अपने अपनी हास्य प्रस्तुति से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया | वरिष्ठ हास्य कवि वेद प्रकाश वेद ने अपनी अन्य रचनाओं के साथ मिलावट पर जब अपनी हास्य कविता सुनाई तो सभागार में उपस्थित श्रोतागण खड़े होकर तालियां बजाने से अपने आप को रोक नहीं पाए| इस बीच पुलिसकर्मी ओमप्रकाश देशवाल ने हरियाणवी अंदाज में जब कविताएं सुनाई तो दर्शन वह वह कर उठे अंत में मंच संचालक अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने जब मुक्तक छंद और गीत सुनाए तो दर्शकों एवं अन्य कवियों ने खड़े होकर करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया |
कवियों ने अपने अनोखे अंदाज और चुटकियों के माध्यम से जनता का खूब मनोरंजन किया। उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कला और हास्य के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने का प्रयास किया। यह हास्य कवि सम्मेलन शहर में संस्कृति और हंसी के संगम का प्रतीक साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए के प्रधान नीरज चावला ने सभी आगंतुको का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे ही मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की घोषणा की |






