
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अगर आपका मन अशांत है, भूलने की बीमारी है, एकाग्रता की कमी तथा नेगेटिविटी आपके मन में बार-बार आ रही हैं तो सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में चले आइए। यहां पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से स्प्रिचुअल हीलिंग क्लीनिक खोला गया है जहां पर ओरा डिजिटल मेडिटेशन मशीन के जरिए आपके बंद चक्र को खोलने का रास्ता बताया जाता है।छोटी चौपाल के नजदीक बनाए गए इस क्लीनिक में आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन प्रीति ने बताया कि शरीर के सात चक्र सृष्टि की समस्त शक्तियों के केंद्र हैं। यहां पर ओरा मशीन के जरिए शरीर के सारे चक्कर देखे जाते हैं। शरीर का कौन सा चक्कर बंद है और इसे खोलने का क्या समाधान है, ये सब इस क्लीनिक में बताया जाता है।उन्होंने बताया कि अगर मानव अवगुणों से दूर रहना चाहता है तो उसके लिए योग और माइंडफुल खाना सबसे अहम होता है। उन्होंने बताया कि राजयोग से मेडिटेशन, तनावमुक्त और व्यसन मुक्त जीवन के लिए यहां पर फ्री काउंसलिंग की जाती है। व्यक्ति के आंतरिक व्यक्तित्व का विकास पर जोर दिया जाता है।इस क्लीनिक पर आने वाले पर्यटकों को नंबर गेम के माध्यम से उन्हें अवगुणों से दूर रखने के तरीके बताए जाते हैं। वहीं नशा मुक्ति के दुष्प्रभाव से बचाव के बारे में भी काउंसलिंग की जाती है तथा मुफ्त में दवाइयां भी दी जाती है।काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय की ओर से बीके शिखा, अमीचंद, कमल तथा राम बहादुर भाई लगातार इस मेले में पर्यटकों को संतुलित जीवन जीने तथा नेगेटिविटी को दूर करने में सहायता करते हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







