
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नवनियुक्त पर सीमा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया. साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर , उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ,शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी , जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।
उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी की ओर से दिए जाने वाली हर जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करेंगी तथा आने वाले विधानसभा चुनाव सहित जो भी कार्य उन्हें सौपा जाएगा उसमें अपना पूर्ण योगदान देंगी।







