
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः – पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में जैन युवा क्लब रजि. द्वारा जैन मेला- 2025 का आज जैन प्रतिभा सम्मान समारोह व डांडिया नाईट से रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश जैन माटा, संयोजक गौरव जैन, मेला मंत्री दीपक जैन व कोषाध्यक्ष राहुल जैन सहित क्लब के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संस्था के संयोजक गौरव जैन ने बताया कि इस बार जैन मेले में 70 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जैन प्रतिभा सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया है, जिसने 10वीं तथा 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन करने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है। कार्यक्रम में डांडिया नाईट का भी आयोजन किया गया था, जिसमें लोग घंटों झूमते रहे। वहीं मशहूर भजन गायक दीपक व रुपक जैन ने भी अपने भजनों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डांडिया नाईट के अवसर पर मशहूर सिंगर मोहित खन्ना, अंजलि शर्मा व निवेदिता नंदा जैसे ही स्टेज पर आए उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। दोनों ने डांड़िया के मषहूर गीत रंगलों म्हारो डोलना अररर अररर……. उड़ी उड़ी जाए उड़ी जाए दिल की पंतग लेके…… हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरावाली…… ढ़ोल वाजे….. गीत गाकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक ने डांड़िया का आनंद लिया। मोहित खन्ना व निवेदिता नंदा को क्लब के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
मेला मंत्री दीपक जैन ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सीबीडी ग्राउंड के बाहर सैकडों गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है, जगह जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिससे लोग मेले में होने वाले कार्यक्रम देख सकेगें। जैन युवा क्लब द्वारा मेला सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रकार के स्वादिष्ट खाने के स्टॉल लगाए गए है। मेले में हर प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जो कि बच्चों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।






