
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / तिगांव विधानसभा से सीएम विडों ऐमिनेंट परसन बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम सतपाल भाटी को आज महिलाओं ने उनके भूपानी स्थित कार्यालय पहुंचकर फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कुसुम भाटी ने कहा कि में मुख्यमंत्री नायब सैनी,प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल बडौली,भाजपा हाईकमान और फरीदाबाद के मंत्रियों और विधायको का धन्यवाद करती हुं जिन्होनें मुझे यह पद देकर आम भाजपा कार्यकर्ता को आगे बढाने का काम किया है। उन्होनें कहा कि में इस पद की गरिमा को बनाए रखूंगी और तिगांव की आम जनता की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर शारदा,मुन्नी,बताशु,ममता,संतोष,सुनीता,ललिता रेनू,धर्मसिंह और हरपाल भाटी सहित कई लोग मौजूद थे।




