
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग और योग प्रकोष्ठ द्वारा एनसीसी, एनएसएस एवं वाईआरसी के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में एक सप्ताहीय योग शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा | इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ में योग के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
शिविर के पहले दिन महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक उमेश कुमार ने विभिन्न योगासन करवाए जिनमें सूर्यनमस्कार, उत्तानासन, अर्ध उत्तानासन, सेतु बंध सर्वांगासन और अर्ध मत्स्येन्द्रासन प्रमुख रहे। उन्होंने योग के लाभों और इसके जीवन में महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ. राजकुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कविता शर्मा, अर्चना तथा एनसीसी सीटीओ नेत्रपाल सैन के साथ शिविर में छात्रों, स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भागीदारी की ।






