
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर 86 स्थित शिर्डी साईं बाबा स्कूल में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गुरुकुल योग संस्था की ओर से आए मोनू शास्त्री ने सभी समर कैंप के छात्रों और वोकेशनल के छात्रों को योग की महिमा समझाते हुए योग कराया.
कार्यक्रम का आरंभ मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी छात्रों व शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार कर योग का प्रारम्भ किया. साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने सभी देश वासियो को विश्व योग दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि योग की उत्पत्ति भारत वर्ष मे ही हुई थी. लेकिन हम धीरे धीरे अपनी संस्कृति और योग को भूलते जा रहे है. योग बड़ी सी बड़ी बीमारियों को इलाज बिना दवाओं के कर सकता है. आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है ये हमारे लिए गौरव की बात है. शिर्डी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्य बीनू शर्मा ने आए हुए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया व सभी छात्रों को योग की महत्ता समझाई.
कार्यक्रम में सीमा गुलाटी, आजाद शिवम दिक्षित, प्रमोद शर्मा, रूबी सैनी, नेहा सैनी, डॉ ज्योति, डॉ प्रियंका, हर्षित, शीतल मेहता, ज्योति शर्मा, रेनू शर्मा, मंजू रावत, लक्ष्मी शर्मा, कमाल राय आदि शामिल हुए.







