
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कई स्लम बस्तियों में सेनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि महिलाओं को संक्रमणता से बचाया जा सके। संस्था द्वारा सर्वाइकल कैंसर पर भी जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं ।
हाल ही में संस्था ने राजकीय महिला आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया था और वहां की लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए थे ।







