
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि श्री अजय गौड जी द्वारा पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत यह मुहिम चलाई जा रही है । अगर बच्चों को अभी से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा तो वह इस धरा को स्वच्छ बनाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं ।
नरेंद्र जैन ने शिक्षा एक अभियान सदस्य नीलम शर्मा, राहुल शर्मा ,राधा गुप्ता ,विजयलक्ष्मी ,सारिका शर्मा , मनीषा को बच्चों को निशुल्क शिक्षा जैसा नेक कार्य करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।







