
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रविवार को थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए निशुल्क टेस्ट्स का एक शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर- 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शिविरो में करीब 130 बच्चो के निशुल्क टेस्ट किये जा रहे है। अगर सब बच्चो के यह टेस्ट बाजार से करवाए जाते तो करीब 15 लाख का खर्चा आता जो की हर अभिभावक के लिए संम्भव नहीं था, यह वो टेस्ट है जो एक थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के होना जरुरी होता है।
इन टेस्टो में डेक्सा स्केन, इको व् रक्त की विभिन्न जांचे। बच्चो को लगातार रक्त चढ़ता रहता है इस कारण उनको दूसरी बिमारियों खतरा बना रहता है विशेष रूप से हेपेटिटिस बी,सी व् एचआईवी। अगर समय रहते इस का पता चल जाये तो बच्चो का इलाज होना संम्भव होता है। अगर बिमारी का देरी से पता चले तो बच्चो को थैलासीमिया के साथ साथ एक ओर बिमारी का सामना करना पड़ जाता है। साथ ही उनके शरीर की हड्डिया कितनी कमजोर हो गयी है उनका समय पर पता चल जाता जिसका भी इलाज़ संम्भव हो जाता है।
डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन सर्वोदया हॉस्पिटल ने बच्चो से उनके जीवन के बारे में बाते की, किस प्रकार वो थेलासीमिया जैसी बीमारी के साथ जीवन जी रहे है उन्होंने आश्वस्त किया आगे भी जब कभी इसी प्रकार के टेस्टो की जरुरत होगी वो हमेशा तैयार रहेंगे। रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद हेरिटेज के अनूप गर्ग ने बच्चो को बताया की किस प्रकार वो स्वस्थ जीवन जी सकते है।
बच्चो के टेस्ट हुए उनमे सागर कुमार, संध्या, वंश, काव्य, रिया,रोबिन, साक्षी चंदीला, साक्षी अरोरा, रोबिन, विक्की, सना, सागर फुल्लारी, वैशाली विशेष थे। बच्चे पलवल होडल मथुरा से भी आये थे। शिविर में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद हेरिटेज का विशेष सहयोग रहा। बच्चो के लिए नाश्ते का विशेष प्रबंध क्लब की तरफ से किया गया था। शिविर में डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन सर्वोदया हॉस्पिटल, रोटेरियन अनूप गर्ग विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, जे. के. भाटिया व् रविंद्र डुडेजा की गरिमय उपस्तिथि रही।






