
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एचजीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ज्ञानचंद सौरोत की पत्नी पुष्पा देवी के निधन पर शहर एवं आसपास गांवों के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य द्वारा शोक व्यक्त किया गया।
पुष्पा देवी के निधन की जानकारी मिलने पर आसपास गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण, राजनीतिक, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अध्यापक एवं संस्थापक अंबेडकर भवन के सामने स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे एवं समाजसेविका स्व पुष्पा देवी सौरोत के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पा देवी का निधन 19 अगस्त शनिवार को हो गया था। बता दें कि शहर में होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में पुष्पा देवी समाजसेवा के कार्यों में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी, जिसके कारण उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं में भी अपनी काफी पहचान बनाई हुई थी।
समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने स्व पुष्पा देवी सौरोत को नेक एवं समाज सेवा के कार्यों में काफी अग्रणी बताया, उन्होंने कहा कि समाज सेवा के होने वाले सभी कार्यों में समय से पहले पहुंच जाती थी तथा कार्यों में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करती थी।
पुष्पा देवी के निधन पर नगर परिषद चेयरपर्सन इंद्रेश कुमारी, उनके पति शीशपाल कड्डन, विजय कड्डन, युवा कांग्रेस नेता देवेश कुमार, प्रथ्वी सिंह, वीरेंद्र सिंह गढ़ी, प्रेमसिंह, जितेंद्र गर्ग, छोटूसिंह, लज्जाराम, धर्मवीर सौरोत, कैलाश चंद, डा सुरेश चंद, रामकिसन सिकरैया, सुभाष चंद गर्ग, राजवीर रावत, महेश कुमार गौड़, हेतराम चौधरी, अनुज चौहान, भगवत प्रसाद, हरिद्वार लाल सौरोत,विष्णु गौड़, योगेश सौरोत, बृजेश शर्मा, मुकेश कुमार, चंद्र प्रकाश गर्ग, अमित कुमार गर्ग, हरीश मंगला, प्रभू दयाल, सहित गांवो से पहुंचे सैकड़ों अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।







