
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की स्वयंसेविका सपना को राज्य-राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020-21 देने की घोषणा राज्य कार्यक्रम अधिकारी द्वारा की गई। सपना के मन में शुरू से सामाजिक कार्यों के प्रति जागरुकता थी। सपना ने
महाविद्यालय स्तर पर अनेक गतिविधियों जैसे पौधारोपण, रक्तदान शिविर, पोलियो शिविर, अंगदान शिविर आदि में अहम् भूमिका निभाई। तत्पश्चात विश्वविद्यालयस्तर पर आयोजित होने शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद सपना
राज्य-स्तरीय और राष्ट्रीय-स्तर के शिविरों में भाग लेने लगी। इन्ही सभी गतिविधियों के परिणाम स्वरूप राज्यस्तर पर उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डा. कृष्णकान्त गुप्ता जी ने सपना को बधाई देते हुए सदैव प्रयासरत व संघर्षरत रहने की प्रेरणा दी।
अग्रवाल महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान श्री देवेन्द्र गुप्ता जी ने भी स्वंयसेविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना
की। इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डा. सीमा मलिक भी स्वंयसेवको के साथ उपस्थित रही। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त महाविद्यालय में खुशी की लहर है।







