
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों राजनीतिक दलों के दलित नेताओं ने माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसले पर ऐतराज जताते हुए आज जिला उपयुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और मांग की भारत सरकार को इस विषय पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले पर निरस्त करने के लिए विचार करना चाहिए और दलित अधिकारों आरक्षण उनके हितों को सुरक्षित रखने के लिए संविधान की नौवीं सूची में डालने का काम करना चाहिए
दलित चिंतक सामाजिक विकास मंच के अध्यक्ष अशोक रावल दवेरा के अध्यक्ष व दलित नेता डा.बाबूलाल रवि अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष दलित चिंतक पंचायत समिति के सदस्य एडवोकेट सुनील कुमार डॉ बी आर अंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष शंकर नंबरदार उप चेयरमैन सुंदर नेताजी एडवोकेट राजीव कुमार अनिल नंबरदार संस्था के सचिव सुरेश पाल वासुदेव सुमन भोला चोटी वाला अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर आज जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में फरीदाबाद की एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को निरस्त करने का आदेश जारी करें क्योंकि यह फैसला समाज के अंदर बटवारा करने का काम करेगा जिसे दलित समाज कमजोर होगा







