
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच संकल्प क्रिकेट अकादमी और महारानी किशोरी मैमोरियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में संकल्प क्रिकेट अकादमी ने महारानी किशोरी मैमोरियल क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और संकल्प क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। महारानी किशोरी मैमोरियल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का लक्ष्य दिया ।
महारानी किशोरी मैमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कुणाल कौशिक ने 107 गेंदों पर 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 102 रन, दुष्यंत ने 65 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। संकल्प क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्र त्यागी ने 7 ओवर में 2 मैडेन, 14 रन देकर 4 विकेट, स्वास्तिक मित्तन और युग दहिया ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए संकल्प क्रिकेट अकादमी ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बनाकर जीत हासिल की। संकल्प क्रिकेट अकादमी की ओर से यश वर्धन राठी ने 35 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 50 रन, अनुराग भारद्वाज ने 25 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 38 रन बनाए।
महारानी किशोरी मैमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान अग्रवाल ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, दुष्यंत, दिव्याम, व देव कुमार ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रुद्र त्यागी को घोषित किया गया।







