
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्री वैश्य अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल, अग्रसेन भवन अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्र के उपलक्ष में भव्य डांडिया एवं महा आरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में सजाए गए भव्य पंडाल में किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मूलचंद शर्मा विधायक बल्लभगढ़ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्जित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश गोयल पार्षद नगर निगम वह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा गोयल, एवं नीरज गुप्ता कांग्रेस प्रवक्ता भी उपस्थित रहे
श्री वैश्य अग्रवाल समाज के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम में लगभग 800 महिलाओं एवं बच्चों ने डांडिया कार्यक्रम में नृत्य करके अपनी विशेष भूमिका दर्ज कराई व महिलाओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
कार्यक्रम के दौरान 3 लक्की ड्रा भी निकल गए
इस कार्यक्रम मुख्य रूप से श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री भगवान दास गोयल जी, कैलाश चंद्र गर्ग जी, सुमित मंगला, मास्टर राकेश गर्ग, राजीव गोयल, सुमित गर्ग, जितेंद्र सिंगला, विजय मंगला उपस्थित रहे l कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय जैन, गौरव गुप्ता, सुमित मंगला की विशेष भूमिका रही l कार्यक्रम में स्नेह शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दर्ज कराई
कार्यक्रम में महिला सदस्यों मे हेमा जैन, प्रेरणा अग्रवाल, इंदु गोयल, रीता गर्ग, सुनीता रानी, रेनू गुप्ता, रजनी गुप्ता, टीशा गुप्ता, रुचि अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, सपना गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, दीपिका गर्ग, निधि गुप्ता, बरखा अग्रवाल, मोनिका गर्ग, पूजा गोयल, प्रेरणा गर्ग, सृष्टि मंगला, पूजा गर्ग, सोनल अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया






