
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के भूगोल विभाग के लगभग पचास छात्रों ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षेण, फरीदाबाद का भर्मण किया। डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. प्रदीप एवं डॉ. दीपक ने अंटार्टिका पर किये गए अपने शोध कार्यों की प्रस्तुत्ति छात्रों के समक्ष की। छात्रों ने पोलर म्यूजियम और रॉक म्यूजियम का भी भर्मण किया।
यह भर्मण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षेण की डायरेक्टर डॉ. मिली सिंह के सहयोग से सफल हुआ। इस भर्मण का सफल आयोज़न महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया, कला संकाय डीन डॉ. सुनीति अहूजा, कला संकाय विभागध्यक्ष डॉ. शिवानी के निरक्षण में भूगोल विभाग की इंचार्ज रेखा व सहायक प्रवक्ता अर्चना द्वारा किया गया।






