
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ वेनि कप 8th ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर–13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया और यह रावल क्रिकेट अकादमी ओर फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस सेमी फाइनल मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी को 226 रन से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
रावल क्रिकेट अकादमी की और से पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन का लक्ष्य दिया। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए जय गौतम ने 72 गेंदों में 11 चौके की मदद से 84 रन, देव भड़ाना ने 57 गेंदों में 11 चौके की मदद से 75 रन बनाए। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ फागना ने 8 ओवर मे 49 रन देकर 2 विकेट, वंश तेवतिया, भावना सिंह ओर गविष्ट कथूरिया ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ए.वी. भड़ाना 20 गेंदों 6 चौके 2 छक्के की मदद से 39 रन,अपूर्व दीक्षित ने 37 गेंदों की मदद से 7 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज खोला, केशव और आयुष ने 2-2 विकेट, वंश कुमार, वीर, रूद्र ओर अरहान खान ने 1- 1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच जय गौतम को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच सिद्धार्थ फागना को घोषित किया गया।







