
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम के वार्ड नंबर-23 से कांग्रेस प्रत्याशी अजय भड़ाना ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत दयालबाग, शिवदुर्गा विहार में डोर टू डोर जाकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों ने श्री भड़ाना का जगह-जगह स्वागत करते हुए उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद दिया।
इस मौके पर अजय भड़ाना ने कहा कि वार्ड नंबर 23 पिछले काफी समय से समस्याओं से ग्रस्त है, यहां पीने के पानी, टूटी सडक़ें, नालों की समस्या, बदहाल सफाई के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, अगर जनता ने मुझे आर्शीवाद देकर निगम सदन में भेजा तो लोगों को रेनीवेल का पानी उपलब्ध करवाना, नाले की समस्या को दूर करवाना तथा सीवरेज व साफ सफाई करवाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा।
उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 15 सालों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में समर्पित है इसलिए अब वह जनता से आह्वान करते है कि आप मुझे अपना मतरुपी आर्शीवाद देकर विजयी बनाएं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर आकांक्षा पर खरा उतरते हुए वार्ड नंबर 23 को विकास के मामले में सबसे सुंदर और विकसित वार्ड बनाऊंगा।






