
मैन ऑफ द मैच गौतम पालीवाल
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्वाटर फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी उदयपुर और टाइगर क्रिकेट क्लब नोएडा के बीच खेला गया। इस मैच मे वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी ने टाइगर क्रिकेट क्लब को 101 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और वंडर क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन का लक्ष्य दिया ।
वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गौतम पालीवाल ने 87 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 100 रन, कुणाल ने 57 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। टाइगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम और प्रशांत ने 2/2 विकेट, नफे खान, आदित्य सिंह व दीपक ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर क्रिकेट क्लब ने 26.1ओवर में 10 विकेट खोकर 140 रन बनाकर हार गई। टाइगर क्रिकेट क्लब की ओर से अमन कुमार ने 57 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 50 रन बनाए।
वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज रील ने 8 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट, वंश मौर्य ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट, मोहित वैष्णव, हार्दिक डेमला व मानविक ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गौतम पालीवाल को घोषित किया गया







