
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सभी 12 गांव की समस्त सरदारी बुजुर्ग नौजवान साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस मौके पर आसपास के सभी गांव के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों ने पंचायत में पहुंचकर अपने उपस्थिति दर्ज कराई इस मौके पर समस्त सरदारी की ओर से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पिछले 40 वर्षों से समाज की सेवा करने वाले हर जाति हर धर्म के साथ मिलकर उनकी आवाज को बुलंद करने वाले लोकप्रिय नेता किशन ठाकुर को बहन कुमारी मायावती द्वारा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी.
इस मौके पर सरदारी ने श्री ठाकुर को सम्मान रूपी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और आसपास से आए हुए इलाके के वरिष्ठ लोगों ने श्री ठाकुर को लाखों रुपए का चुनावी खर्च के लिए अपनी तरफ से योगदान दिया श्री ठाकुर का समर्थन करते हुए बुजुर्गों ने कहा किशन ठाकुर जी हमारे पिछले 40 वर्षों से सेवा कर रहे हैं और 36 बिरादरी के लोगों के साथ उनका लगाव रहा है उन्होंने हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान की आवाज को बुलंद किया है और श्री ठाकुर एक किसान परिवार से संबंध रखने के बावजूद हमेशा सब समाज का सम्मान किया है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बुजुर्गों का माता का बहनों का नौजवानों का सम्मान करते हुए.
इस मौके पर श्री ठाकुर ने पंचायत में आए हुए सभी सम्मानित बुजुर्गों का नौजवान साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जो सम्मान और प्यार आज मुझे दिया मैं इसके लिए आपका हमेशा ऋणी रहूंगा और मेरे बच्चे और मेरा परिवार हमेशा आपके लिए सेवा भाव से इसी प्रकार से आपकी सेवा करते रहेंगे और मैं और मेरा परिवार आपका हमेशा ऋणी रहेगा आज मैं जो कुछ भी हूं वह समाज की देन है मैं सब समाज का सम्मान करते हुए एक बात जरुर कहना चाहता हूं कि आपके द्वारा दिया गया प्यार और मान सम्मान और सम्मान के रूप में आज मेरे सर पर बांधी गई पगड़ी मैं इसकी लाज रखूंगा आपके द्वारा दी गई.
ताकत और विश्वास को कभी कमजोर होने नहीं दूंगा मेरे पूजनीय पिताजी स्वर्गीय ठाकुर लीला सिंह पहलवान भूतपूर्व भारत केसरी रहे थे उन्होंने किसान परिवार से संबंध रखने के बावजूद भी 36 बिरादरी की सेवा की और इलाके के बहुत ही वरिष्ठ लोगों में उनकी पहचान थी उन्होंने हमेशा कमजोर गरीब मजदूर आम लोगों की सहायता करते हुए समाज सेवा की और उसी कड़ी में मैं भी अपने बुजुर्गों के बताए हुए रास्ते पर चलकर सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूं







