
दिल्ली ,जनतंत्र टुडे/ राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी. के 9वें दिन की लीला का मंचन गणेश वंदना से हुआ। 9वें दिन की लीला के मंचन में कुंभकरण वध व मेघनाथ वध लीला का मंचन किया गया। नव श्री केशव रामलीला का विशिष्ट मंचन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी बताया कि कल अहिरावण वध व रावण वध की लीला दिखाई जाएगी। 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा पर्व के अवसर पर शाम 7 बजे रावण दहन के अवसर पर दिल्ली का सबसे बड़े 200 फुट रावण, मेधनाथ, व कुंभकरण का पुतला दहन करेंगे। यहां पर 50 से ज्यादा स्टाॅल लगाए गए हैं और मेले में हर प्रकार के झूले हैं, जो कि बच्चों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुषोतम लाल सिंघल, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 28वां वर्ष है।





