
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद नारायण शाखा फरीदाबाद द्वारा 22 जनवरी को सुन्दरकांड पाठ का आयोजन सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-37 में होगा।
देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रात: 9 बजे पंडित श्री अरविन्द कुमार पांडे जी (सुन्दरकांड पाठ वाले) द्वारा सुन्दरकांड का पाठ होगा, तत्पश्चात पंडित श्री हरिराम शास्त्री जी हवन करेगें व उसके उपरांत विशाल भण्डारा होगा। देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह भक्तिमय आयोजन भगवान श्री राम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है।
प्रभु श्री रामलला की महिमा में भजनों, रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर जाएगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा भक्त इस आयोजन में सम्मलित होकर एक आहूति श्री राम के नाम जरूर डालें।






