
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया | उन्होंने भूगोल व कम्प्यूटर विज्ञान दोनों ही प्रदर्शनियों में बेहतर प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया | भूगोल विभाग की प्रदर्शनी में छात्रा भावना मिश्रा और स्नेहा ने तृतीय पुरस्कार जीता। इस टीम की इंचार्ज भूगोल विभाग की शिक्षिका रेखा रही। वहीं कम्प्यूटर विज्ञान की प्रदर्शनी में छात्र गौरव और अमन कुमार ने भी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया l इस टीम की इंचार्ज कम्प्यूटर विभाग से कविता शर्मा और जाकिर हुसैन रहे।
इस मौके पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने सभी विजेता छात्रों व सभी टीचर इंचार्जों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य व आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर डा. नरेंद्र, दिनेश कुमार, पंकज शर्मा और डॉ. अर्चना सिंघल मौजूद रहे।







