
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद की एनएसएस इकाई एवं रैडक्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति एवं साईबर क्राइम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें सेंट्रल क्राइम इंस्पेक्टर सुरेंद्र दहिया ने छात्राओं को प्रदेश में बढ रहे साइबर क्राइम एवं नशा कारोबार के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि इन दिनो क्राइम के सबसे अधिक मामले नशा एवं साइबर क्राइम से जुड़े दर्ज हो रहे हैं । ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क होना जरूरी है । इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने सभी छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा त्यौहारी सीजन में साबर क्राइम की सबसे अधिक घटनाएं आॅनलाइन शाॅपिंग के दौरान होने की संभावनाओं से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि आजकल डीप फेस एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाएं लगातार बढ रही हैं, जिसके लिए समाज में जागरूकता फैलाना जरूरी है । उन्होंने सभी छात्राओं को अपने आस पास के लोगों को इस प्रकार की अपराधी प्रवृति के बारे में जागरूकता फैलाने लाने की बात कही। ट्रैफिक ताउ वीरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को नशामुक्ति के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी तथा पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किए गए साइबर अराध का पता लगाने वाले मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग से भी अवगत करवाया ।
विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयेाजनमहिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा फरीदाबाद के तत्वाधान में विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत पे्ररक खेल एवं मंथन सत्र का आयोजन किया गया । इस मौके महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार एवं केंद्र संयोजक सुधीर कपूर ने छात्राओं को संबोधित किया । इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज डा. शाीतल रानी, एनएसएस इंचार्ज डा. रचना सैनी एवं रैडक्रास सोसायटी की इंचार्ज मीनल सभरवाल मौजूद रही ।




